Rajasthan Vanpal Answer Key 2026: Release Date, PDF Download, Solved Question Paper 28 June

RSSB Vanpal Answer Key: Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) will release rssb Vanpal Answer Key 2026 in PDF in July 2026 for recruitment to the post of Vanpal under Forest Department of Rajasthan. All eligible candidates can download Rajasthan Vanpal 28 June Exam 2026 answer key online at RSSB official website https://rssb.rajasthan.gov.in/answerkeys for Vanpal recruitment 2026 in RSSB.
Rajasthan Vanpal Solved Question Paper 28 June 2026
The Rajasthan Vanpal Exam 2026 was held on 28 June 2026 at different exam centres across Rajasthan. A huge number of candidates participated in the examination and are now searching for the solved paper and unofficial answer key PDF in Hindi.
Q.1 ‘राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन’ के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं ?
[Which of the following statements are correct with reference to the ‘National Green Hydrogen Mission’?]
(a) भारत का लक्ष्य 2030 तक सालाना 50 लाख मीट्रिक टन हरित हाइड्रोजन का उत्पादन करना है।
(b) राजस्थान को उसकी उच्च सौर ऊर्जा क्षमता के कारण एक संभावित हरित हाइड्रोजन केंद्र के रूप में पहचाना गया है।
(c) इस मिशन में वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए एस.आई.जी.एच.टी. (हरित हाइड्रोजन संक्रमण के लिए रणनीतिक हस्तक्षेप) कार्यक्रम शामिल है।
(d) 2026 तक भारत के सभी घरों में हरित हाइड्रोजन का उपयोग करना अनिवार्य है।
(1) केवल (b), (c) और (d)
(2) केवल (a), (b) और (d)
(3) केवल (a), (c) और (d)
(4) केवल (a), (b) और (c)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) केवल (a), (b) और (c)
Q.2 ‘डीप ओशन मिशन’ (डी.ओ.एम.) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं ?
[Which of the following statements are correct regarding the ‘Deep Ocean Mission (DOM)’?]
(a) यह दुर्लभ खनिजों के लिए समुद्र तल का पता लगाने का एक लक्ष्य है।
(b) मत्स्य 6000 इसके लिए डिज़ाइन किया गया मानवयुक्त पनडुब्बी वाहन है।
(c) इसका नेतृत्व पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा किया जाता है।
(d) इस मिशन का मुख्य उद्देश्य गहरे समुद्र के तल से तेल निकालना है।
(1) केवल (a), (b) और (d)
(2) (a), (b), (c) और (d)
(3) केवल (a), (b) और (c)
(4) केवल (c) और (d)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) केवल (a), (b) और (c)
Q.3 ऊपर दी गई तालिका तीन महीनों के दौरान विभिन्न उत्पादों की बिक्री को दर्शाती है। जनवरी में हुई कुल उत्पाद बिक्री की तुलना में मार्च में हुई कुल उत्पाद बिक्री में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है ?
[The above table shows the sales of different products over three months. What is the percentage increase in total product sales in March compared to total product sales in January?]
| Product | January | February | March |
|---|---|---|---|
| A | 120 | 150 | 180 |
| B | 200 | 180 | 160 |
| C | 100 | 120 | 140 |
| D | 80 | 100 | 120 |
(1) 25%
(2) 10%
(3) 15%
(4) 20%
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) 20%
Q.4 राज्य वित्त आयोग (SFC) की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा, किनके बीच संसाधनों के वितरण की अनुशंसा करने हेतु की जाती है ?
[The State Finance Commission (SFC) is appointed by the Governor to recommend the distribution of resources between :]
(1) जिले और तहसीलें
(2) केंद्र और राज्य
(3) राज्य और स्थानीय निकाय (पंचायतें / नगरपालिकाएँ)
(4) दो अलग-अलग राज्य
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) राज्य और स्थानीय निकाय (पंचायतें / नगरपालिकाएँ)
Q.5 सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए :
[Match List-I with List-II :]
| सूची-I (पद) | सूची-II (भूमिका) |
|---|---|
| (a) राज्यपाल | (i) राज्य के राजनीतिक प्रमुख |
| (b) मुख्यमंत्री | (ii) राज्य का संवैधानिक प्रमुख |
| (c) मुख्य सचिव | (iii) जिले के प्रशासनिक प्रमुख |
| (d) जिला कलेक्टर | (iv) राज्य सिविल सेवाओं के प्रमुख |
(1) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)
(2) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(3) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(iii)
(4) (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(iii)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(iii)
Q.6 नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है।
[Given below are two statements, one is labelled as Assertion (A) and the other one labelled as Reason (R).]
अभिकथन (A) : राज्यपाल राज्य विधानसभा को भंग कर सकते हैं।
कारण (R) : राज्यपाल मुख्यमंत्री की सलाह पर ऐसा करते हैं।
(1) (A) असत्य है लेकिन (R) सत्य है।
(2) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(3) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(4) (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
Q.7 एक समयुग्मजी प्रभावी लंबा पादप (TT) एक समयुग्मजी अप्रभावी बौने पौधे (tt) के साथ क्रॉस कराया जाता है। F₁ पीढ़ी के पौधों में स्व-निषेचन कराया जाता है, जिससे F₂ पीढ़ी उत्पन्न होती है। F₂ पीढ़ी में, समयुग्मजी प्रभावी (TT) व्यष्टियों और समयुग्मजी अप्रभावी (tt) व्यष्टियों का जीनप्ररूपी अनुपात क्या होगा ?
[A homozygous dominant tall plant (TT) is crossed with a homozygous recessive dwarf plant (tt). The F₁ progeny are self-fertilized to produce the F₂ generation. In the F₂ generation, what is the genotypic ratio of homozygous dominant (TT) individuals to homozygous recessive (tt) individuals?]
(1) 2:1
(2) 1:3
(3) 3:1
(4) 1:1
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) 1:1
Q.8 इनमें से कौन-सा कानूनी कदम, जिसे राजस्थान ने सबसे पहले लागू किया था, उसका मकसद शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना था ?
[Which of the following legislative measures, first enacted by Rajasthan, aimed at enhancing transparency and accountability in governance?]
(1) राजस्थान लोक सेवा गारंटी अधिनियम, 2011
(2) राजस्थान सार्वजनिक खरीद में पारदर्शिता अधिनियम, 2012
(3) राजस्थान सूचना का अधिकार अधिनियम, 2000
(4) राजस्थान सुनवाई का अधिकार अधिनियम, 2012
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) राजस्थान सूचना का अधिकार अधिनियम, 2000
Q.9 सूची-I का सूची-II के साथ मिलान करें :
[Match List-I with List-II :]
| सूची-I (प्राकृतिक स्रोत) | सूची-II (अम्ल) |
|---|---|
| (a) सिरका | (i) ऑक्ज़ेलिक अम्ल |
| (b) नारंगी | (ii) एसीटिक अम्ल |
| (c) दही | (iii) साइट्रिक अम्ल |
| (d) टमाटर | (iv) लैक्टिक अम्ल |
(1) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)
(2) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(3) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(iv)
(4) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(i)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(iv)
Q.10 मोतीलाल तेजावत के नेतृत्व में “एकी आंदोलन” के रूप में एक बड़े भील विद्रोह की शुरुआत क्यों की गई ?
[Why was a major Bhil Uprising launched as the “Eki Movement” under the leadership of Motilal Tejawat?]
(1) भीलों को तीव्र औपनिवेशिक सहानुभूति के साथ एकीकृत करने के लिए
(2) भीलों के बीच धार्मिक सुधार की शुरुआत करने के लिए
(3) भीलों द्वारा ब्रिटिश नीतियों के समर्थन के लिए
(4) राज्यों, सामंती प्रभुओं और ब्रिटिश उत्पीड़न के खिलाफ भीलों को एकजुट करने के लिए
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) राज्यों, सामंती प्रभुओं और ब्रिटिश उत्पीड़न के खिलाफ भीलों को एकजुट करने के लिए
Q.11 9 क्रमागत विषम संख्याओं का औसत, यदि उन संख्याओं में सबसे छोटी संख्या को n द्वारा दर्शाया जाता है, है:
[The average of 9 consecutive odd numbers, if the smallest of those numbers is denoted by n, is :]
(1) n + 9
(2) n + 4
(3) n + 6
(4) n + 8
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) n + 8
Q.12 निम्नलिखित तत्वों को इलेक्ट्रॉनों की संख्या के आरोही क्रम में व्यवस्थित करें:
(a) नियोन
(b) मैग्नीशियम
(c) पोटैशियम
(d) सल्फर
[Arrange the following elements in the ascending order of number of electrons: (a) Neon (b) Magnesium (c) Potassium (d) Sulphur]
(1) (c), (b), (d), (a)
(2) (a), (b), (d), (c)
(3) (a), (b), (c), (d)
(4) (b), (a), (d), (c)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) (a), (b), (d), (c)
Q.13 निम्नलिखित में से कौन-सा शहर सोरसन वन्यजीव अभयारण्य के सबसे निकट है ?
[Which of the following city is closest to Sorsan Wildlife Sanctuary?]
(1) कोटा
(2) नागौर
(3) जोधपुर
(4) हनुमानगढ़
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) नागौर
Q.14 नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है।
[Given below are two statements, one is labelled as Assertion (A) and the other one labelled as Reason (R).]
अभिकथन (A) : राजस्थान सहकारी डेयरी महासंघ (आर.सी.डी.एफ.) के तहत ‘सरस’ ब्रांड त्रिस्तरीय संरचना का अनुसरण करता है।
कारण (R) : त्रिस्तरीय सहकारी संरचना में शीर्ष पर जिला परिषद, उसके बाद पंचायत समिति और ग्राम पंचायत शामिल हैं।
(1) (A) सही नहीं है लेकिन (R) सही है।
(2) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(3) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(4) (A) सही है लेकिन (R) सही नहीं है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) (A) सही है लेकिन (R) सही नहीं है।
Q.15 कर्सर के बाई ओर के वर्णों को हटाने के लिए किस कुंजी (की) का उपयोग किया जाता है ?
[Which key is used to delete characters to the left of the cursor?]
(1) शिफ्ट
(2) एंटर
(3) डिलीट
(4) बैकस्पेस
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) बैकस्पेस
Q.16 कौन-सा प्राधिकरण पंचायती राज संस्थानों के खातों का लेखा परीक्षण करता है ?
[Which authority audits the accounts of Panchayati Raj Institutions?]
(1) राज्यपाल
(2) भारत का सी.ए.जी.
(3) राज्य चुनाव आयोग
(4) राज्य वित्त आयोग
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) भारत का सी.ए.जी.
Q.17 ‘भारत में हिम तेंदुओं की स्थिति रिपोर्ट’ (2024) के अनुसार भारत के किस राज्य में हिम तेंदुओं की संख्या सबसे अधिक है ?
[Which state in India hosts the highest number of snow leopards as per the ‘Status Report of Snow Leopards in India’ (2024)?]
(1) सिक्किम
(2) उत्तराखंड
(3) हिमाचल प्रदेश
(4) लद्दाख (केंद्र शासित प्रदेश)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) लद्दाख (केंद्र शासित प्रदेश)
Q.18 कार्तिक मास में दीपदान की परंपरा और पशु मेला किसकी प्रमुख विशेषताएँ हैं ?
[A tradition of deepdan in the Karthik month and an animal fair are the primary features of which event?]
(1) पुष्कर मेला
(2) जीनमाता मेला
(3) दिग्गी कल्याणजी मेला
(4) खाटू श्यामजी मेला
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) पुष्कर मेला
Q.19 2024 के अंत में चर्चा में आई ‘पीएम-विद्यालक्ष्मी’ योजना मुख्य रूप से किसके लिए है ?
[The ‘PM-Vidyalaxmi’ scheme, discussed in late 2024, is primarily intended for :]
(1) उच्च शिक्षा के लिए मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता (ऋण)
(2) प्राथमिक शिक्षा का बुनियादी ढाँचा
(3) ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षक प्रशिक्षण
(4) मिड-डे मील में ज्यादा फायदा
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) उच्च शिक्षा के लिए मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता (ऋण)
Q.20 यदि A : B = 1 : 2, B : C = 3 : 4, C : D = 5 : 6 और D : E = 7 : 8 हैं, तो A : E क्या है?
[If A : B = 1 : 2, B : C = 3 : 4, C : D = 5 : 6 and D : E = 7 : 8, then what is A : E?]
(1) 41 : 137
(2) 35 : 128
(3) 3 : 4
(4) 7 : 8
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) 35 : 128
Q.21 निम्नलिखित में से किस यौगिक का क्वथनांक सबसे कम है ?
[Which of the following compounds has the lowest boiling point?]
(1) एथेनॉल
(2) मेथेन
(3) एसीटिक अम्ल
(4) क्लोरोफॉर्म
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) मेथेन
Q.22 किस मौलिक अधिकार को संविधान के हृदय और आत्मा के रूप में जाना जाता है ?
[Which Fundamental Right is known as the heart and soul of the Constitution?]
(1) संवैधानिक उपचारों का अधिकार
(2) समानता का अधिकार
(3) स्वतंत्रता का अधिकार
(4) धर्म का अधिकार
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) संवैधानिक उपचारों का अधिकार
Q.23 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 का विषय क्या था ?
[What was the theme of the International Day of Yoga 2025?]
(1) शांति के लिए योग
(2) मानवता के लिए योग
(3) एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग
(4) स्वयं और समाज के लिए योग
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग
Q.24 राजस्थान के निम्नलिखित जलवायु क्षेत्रों को पूर्व से पश्चिम के क्रम में व्यवस्थित कीजिए:
(a) आर्द्र जलवायु क्षेत्र
(b) बहुत आर्द्र जलवायु क्षेत्र
(c) शुष्क जलवायु क्षेत्र
(d) अर्ध-शुष्क जलवायु क्षेत्र
[Arrange the following climatic regions of Rajasthan from east to west: (a) Humid Climatic Region (b) Very Humid Climatic Region (c) Arid Climatic Region (d) Semi Arid Climatic Region]
(1) (c), (b), (d), (a)
(2) (a), (b), (c), (d)
(3) (b), (a), (c), (d)
(4) (b), (a), (d), (c)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) (b), (a), (d), (c)
Q.25 16 श्रमिक दिन में 6 घंटे काम करते हैं, 25 दिनों में 150 मीटर लंबाई, 20 मीटर चौड़ाई और 2 मीटर ऊँचाई की दीवार बनाते हैं। 12 श्रमिक, जो दिन में 8 घंटे काम करते हैं, 800 मीटर लंबाई, 15 मीटर चौड़ाई और 6 मीटर ऊँचाई की दीवार कितने दिनों में बना सकते हैं?
[16 workers working 6 hours a day, build a wall of length 150 m, breadth 20 m, and height 2 m in 25 days. In how many days can 12 workers, working 8 hours a day, build a wall of length 800 m, breadth 15 m, and height 6 m?]
(1) 50
(2) 300
(3) 150
(4) 75
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) 300
Q.26 निम्नलिखित में से कौन-सी नदी अरब सागर में गिरती है ?
[Which of the following rivers falls into the Arabian Sea?]
(1) काली सिंध नदी
(2) चंबल नदी
(3) माही नदी
(4) बनास नदी
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) माही नदी
Q.27 राजस्थान के निम्नलिखित में से किस केंद्रीय रूप से संरक्षित टिकट वाले स्मारक में वर्ष 2024-25 में सर्वाधिक घरेलू पर्यटक आए ?
[Which of the following Centrally Protected Ticketed Monuments of Rajasthan received the largest number of domestic tourists in 2024-25?]
(1) चांद बाउरी
(2) चित्तौड़गढ़ किला
(3) कुंभलगढ़ किला
(4) डीग भवन
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) चित्तौड़गढ़ किला
Q.28 ‘पीएम-जनमन’ मिशन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं ?
[Which of the following statements are correct about ‘PM-JANMAN’ Mission?]
(a) इसका उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पी.वी.टी.जी.) का विकास करना है।
(b) इसमें आवास, स्वच्छ जल और सड़क संपर्क जैसे 11 महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।
(c) इस मिशन का बजट 24,000 करोड़ रुपये से अधिक है।
(d) यह विशेष रूप से पूर्वोत्तर भारत में जनजातीय आबादी के लिए है।
(1) केवल (c) और (d)
(2) केवल (a), (b) और (d)
(3) (a), (b), (c) और (d)
(4) केवल (a), (b) और (c)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) केवल (a), (b) और (c)
Q.29 ओलंपिक (पेरिस 2024) के एकल संस्करण में दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनीं ?
[Who became the first Indian woman to win two Olympic medals in a single edition of the Olympics (Paris 2024)?]
(1) मीराबाई चानू
(2) पी.वी. सिंधु
(3) विनेश फोगाट
(4) मनु भाकर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) मनु भाकर
Q.30 उत्तरी अरावली पर्वत की चोटियों की पहचान कीजिए।
(a) रघुनाथगढ़ चोटी
(b) गुरु शिखर
(c) भैरच चोटी
(d) खो चोटी
[Identify the peaks of North Aravali Mountain. (a) Raghunathgarh Peak (b) Guru Shikhar (c) Bhairach Peak (d) Kho Peak]
(1) केवल (a), (b) और (c)
(2) केवल (b), (c) और (d)
(3) केवल (a), (c) और (d)
(4) (a), (b), (c) और (d)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) केवल (a), (c) और (d)
Q.31 गोलू और बोलू की गतियों का अनुपात 4:7 है। यदि गोलू 270 मीटर से दौड़ हार जाता है, तो धावन-पथ (रेस-कोर्स) की लंबाई क्या है?
[The ratio of speeds of Golu and Bolu is 4:7. If Golu loses the race by 270 m, then what is the length of the race course?]
(1) 540 मीटर
(2) 1080 मीटर
(3) 630 मीटर
(4) 810 मीटर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) 630 मीटर
Q.32 मनुष्यों में वृक्क निम्नलिखित तंत्र का एक भाग है:
[The kidneys in human beings are a part of the system for:]
(1) उत्सर्जन
(2) पोषण
(3) श्वसन
(4) परिवहन
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) उत्सर्जन
Q.33 मेवाड़ के किस शासक को 32 किलों के निर्माण और ‘संगीतराज’ की रचना के लिए जाना जाता है, और जिनके बारे में यह भी माना जाता है कि उन्होंने ‘गीत गोविंद’ पर एक टीका लिखी थी?
[Which ruler of Mewar is celebrated for building 32 forts, for writing Sangitaraj and believed to have written a commentary on Gita Govinda?]
(1) राणा सांगा
(2) महाराणा कुंभा
(3) रतन सिंह
(4) राव जोधा
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) महाराणा कुंभा
Q.34 दूसरे वर्ष और तीसरे वर्ष के लिए ब्याज की एक निश्चित दर पर एक निश्चित राशि पर चक्रवृद्धि ब्याज क्रमशः ₹21,780 और ₹23,958 हैं। ब्याज की दर क्या है?
[The compound interest on a certain sum at a certain rate of interest for the second year and third year is ₹21,780 and ₹23,958, respectively. What is the rate of interest?]
(1) 11%
(2) 8%
(3) 9%
(4) 10%
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) 10%
Q.35 राजस्थान की राज्य आय (सकल राज्य घरेलू उत्पाद) का आधिकारिक अनुमान और प्रकाशन निम्नलिखित में से किस संस्था द्वारा किया जाता है?
[The State Income (Gross State Domestic Product) of Rajasthan is officially estimated and published by which of the following agencies?]
(1) अर्थशास्त्र और सांख्यिकी निदेशालय, राजस्थान सरकार
(2) वित्त विभाग, राजस्थान सरकार
(3) सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अधीन आर्थिक एवं सांख्यिकी संगठन
(4) राज्य योजना विभाग, राजस्थान सरकार
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) अर्थशास्त्र और सांख्यिकी निदेशालय, राजस्थान सरकार
Q.36 राजस्थान के पारंपरिक ‘मांड’ लोक संगीत में योगदान के लिए 2024 में ‘पद्म श्री’ किसे प्राप्त हुआ?
[Who received the ‘Padma Shri’ in 2024 for contribution to traditional ‘Maand’ folk music of Rajasthan?]
(1) मंगनियार खान
(2) अली मोहम्मद और गनी मोहम्मद
(3) गुलाबो सपेरा
(4) भंवरी देवी
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) अली मोहम्मद और गनी मोहम्मद
Q.37 पादपों में कार्बोहाइड्रेट संग्रहीत होता है:
[Carbohydrates in plants are stored in the form of:]
(1) माल्टोस के रूप में
(2) ग्लाइकोजन के रूप में
(3) स्टार्च के रूप में
(4) ग्लूकोज के रूप में
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) स्टार्च के रूप में
Q.38 सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए:
[Match List-I with List-II:]
| सूची-I (स्थानीय निकाय) | सूची-II (प्रमुख) |
|---|---|
| (a) ग्राम पंचायत | (i) सरपंच |
| (b) पंचायत समिति | (ii) प्रधान |
| (c) जिला परिषद | (iii) महापौर / सभापति |
| (d) नगर निगम | (iv) प्रमुख |
(1) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)
(2) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(3) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(iii)
(4) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(ii), (d)-(i)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(iii)
Q.39 निम्नलिखित में से उन श्रेणियों को पहचानिए जिनमें राजस्थान में लोक संगीत को विभाजित किया गया है:
[Identify from the following the categories in which Folk Music is divided in Rajasthan:]
(a) गीत जो सामंती वातावरण में विकसित हुए।
(b) ऐसे गाने जिनमें क्षेत्रीय खासियतों का बहुत ज़्यादा इस्तेमाल होता है।
(c) पारंपरिक शास्त्रीय संगीत।
(d) अलग-अलग अवसरों पर लोगों द्वारा गाए जाने वाले गीत।
(1) केवल (d) और (a)
(2) केवल (b) और (c)
(3) केवल (b), (c) और (d)
(4) केवल (a), (b) और (d)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) केवल (a), (b) और (d)
Q.40 नीचे दी गई सूची में अलैंगिक विधि से प्रजनन करने वाले जीव हैं:
[In the list of organisms given below, those that reproduce by the asexual method are:]
(a) केला
(b) कुत्ता
(c) यीस्ट
(d) अमीबा
(1) केवल (b), (c) और (d)
(2) केवल (a), (c) और (d)
(3) केवल (a) और (d)
(4) केवल (b) और (d)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) केवल (a), (c) और (d)
Q.41 कौन-सा निकाय किसी राज्य में पंचायतों को वित्तीय वितरण की सिफारिश करता है?
[Which body recommends financial distribution to Panchayats in a state?]
(1) नीति आयोग
(2) योजना आयोग
(3) वित्त आयोग
(4) राज्य वित्त आयोग
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) राज्य वित्त आयोग
Q.42 राजस्थान में मवेशियों की किस नस्ल को अपनी उच्च दूध उत्पादन क्षमता के कारण ‘राजस्थान के कामधेनु’ के रूप में जाना जाता है?
[Which breed of cattle in Rajasthan is popularly known as the ‘Kamdhenu of Rajasthan’ due to its high milk-yielding capacity?]
(1) राठी
(2) थारपारकर
(3) नागौरी
(4) कांकरेज
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) राठी
Q.43 राजस्थान के प्रसिद्ध पुरातत्वविद् का नाम बताइए जिन्होंने प्रसिद्ध ‘लिपिमाला’ लिखी थी?
[Name the famous archaeologist of Rajasthan who wrote the famous ‘Lipimala’:]
(1) बीरबल सिंह
(2) गौरीशंकर हीराचंद ओझा
(3) निहालचंद
(4) दयालदास
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) गौरीशंकर हीराचंद ओझा
Q.44 हाइड्रोक्लोरिक अम्ल से आमाशय की भीतरी परत की सुरक्षा निम्नलिखित में से एक द्वारा की जाती है। सही की पहचान करें:
[The inner lining of stomach is protected from hydrochloric acid by one of the following. Identify the correct one:]
(1) श्लेष्मा
(2) पित्त
(3) पेप्सिन
(4) लार एमाइलेज
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) श्लेष्मा
Q.45 HCF of 36/3, 36/9, 36/15, 36/21 is:
[HCF of 36/3, 36/9, 36/15, 36/21 is:]
(1) 2/36
(2) 36/15
(3) 36/315
(4) 36/405
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) 36/315
Q.46 नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) के रूप में बताया गया है।
[Given below are two statements, one is labelled as Assertion (A) and the other one labelled as Reason (R).]
अभिकथन (A): भारत ने क्वांटम कंप्यूटिंग क्षमताओं को विकसित करने के लिए ‘राष्ट्रीय क्वांटम मिशन’ (NQM) शुरू किया है।
कारण (R): क्वांटम कंप्यूटर ‘क्यूबिट्स’ का उपयोग करते हैं, जो उन्हें क्लासिकल कंप्यूटरों की तुलना में कहीं अधिक तेजी से जटिल गणनाएँ करने में सक्षम बनाते हैं।
(1) (A) सही नहीं है लेकिन (R) सही है।
(2) (A) और (R) दोनों ही सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(3) (A) और (R) दोनों ही सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(4) (A) सही है लेकिन (R) सही नहीं है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) (A) और (R) दोनों ही सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
Q.47 चंबल नदी पर निर्मित निम्नलिखित में से कौन-से बांध/बैराज राजस्थान में स्थित हैं?
[Which of the following dams/barrages built on Chambal River are located in Rajasthan?]
(a) राणा प्रताप सागर बांध
(b) कोटा बैराज
(c) जवाहर सागर बांध
(d) गांधी सागर बांध
(1) केवल (a), (b) और (c)
(2) केवल (a), (b) और (d)
(3) केवल (b) और (c)
(4) केवल (a) और (b)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) केवल (a), (b) और (c)
Q.48 अमित भूषण से तीन गुना कुशल है। यदि अमित को एक काम पूरा करने में 6 दिन लगते हैं, तो भूषण उसी काम को कितने दिनों में पूरा करेगा?
[Amit is thrice as efficient as Bhushan. If Amit takes 6 days to complete a job, then in how many days will Bhushan complete the same job?]
(1) 9 दिन
(2) 2 दिन
(3) 12 दिन
(4) 18 दिन
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) 18 दिन
Q.49 निम्नलिखित में से कौन-सा खनिज तेल भंडार राजस्थान में स्थित है?
[Which of the following is a mineral reservoir situated in Rajasthan?]
(1) बेसिन
(2) गुडामालानी
(3) नाहरकटिया
(4) अंकलेश्वर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) गुडामालानी
Q.50 निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प ‘विकसित भारत 2047’ पहल का मुख्य उद्देश्य है?
[Which of the following is the primary objective of the ‘Viksit Bharat 2047’ initiative?]
(1) देश के सभी क्षेत्रों में आय की असमानता को कम करना।
(2) भारत को डिजिटल और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में एक वैश्विक अग्रणी के रूप में स्थापित करना।
(3) भारत को एक पूर्ण विकसित राष्ट्र में परिवर्तित करना।
(4) कृषि उत्पादन और निर्यात में आत्मनिर्भरता प्राप्त करना।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) भारत को एक पूर्ण विकसित राष्ट्र में परिवर्तित करना।
Q.51 मेवाड़ी बोली की साहित्यिक रचनाएँ राजस्थानी भाषा की किस प्रमुख बोली की साहित्यिक समृद्धि के तुलनीय हैं?
[The literary works of Mewari dialect are comparable in richness to which prominent dialect of Rajasthani language?]
(1) मालवी बोली
(2) हाड़ौती बोली
(3) मारवाड़ी बोली
(4) ढूंढ़ाड़ी बोली
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) मारवाड़ी बोली
Q.52 तान्या का वेतन रीमा की तुलना में 33.33% अधिक है। रीमा का वेतन तान्या के वेतन से कितना प्रतिशत कम है?
[Tanya’s salary is 33.33% more than that of Reema. By how much percent is Reema’s salary less than that of Tanya’s?]
(1) 25%
(2) 33.33%
(3) 66.66%
(4) 50%
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) 25%
Q.53 सूची-I का सूची-II के साथ मिलान करें:
[Match List-I with List-II:]
| सूची-I (प्रेक्षण) | सूची-II (घटना) |
|---|---|
| (a) साफ आसमान का नीला रंग | (i) अपवर्तन |
| (b) इंद्रधनुष का निर्माण | (ii) परावर्तन |
| (c) तारों का टिमटिमाना | (iii) प्रकीर्णन |
| (d) दर्पण में अपना प्रतिबिंब देखना | (iv) परिक्षेपण |
(1) (a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(i)
(2) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)
(3) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(ii), (d)-(i)
(4) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(iii)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)
Q.54 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान की साक्षरता दर क्या थी?
[What was the literacy rate of Rajasthan according to the 2011 Census?]
(1) 54%
(2) 76%
(3) 67%
(4) 70%
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) 67%
Q.55 राजस्थान के पश्चिमी भाग में मौजूदा सूखे की स्थिति के लिए निम्नलिखित में से कौन-से कारक मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं?
[Which of the following factors are mainly responsible for prevailing drought conditions in Western Part of Rajasthan?]
(a) अरावली पर्वत की स्थिति भारतीय मानसून की अरब सागर शाखा के समानांतर है।
(b) अरावली पर्वत की स्थिति भारतीय मानसून की बंगाल की खाड़ी शाखा के समानांतर है।
(c) अरावली पर्वत की कम ऊँचाई और वनस्पति की कमी।
(d) अरब सागर मानसून शाखा में बंगाल की खाड़ी मानसून शाखा की तुलना में नमी की मात्रा कम होना।
(1) केवल (a) और (c)
(2) केवल (a), (c) और (d)
(3) केवल (b) और (d)
(4) केवल (a) और (d)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) केवल (a), (c) और (d)
Q.56 राजस्थान बजट 2026-27 में घोषित ‘मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना’ के तहत संशोधित ऋण सीमा क्या है?
[What is the revised loan limit under the ‘Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana’ as announced in the Rajasthan Budget 2026-27?]
(1) ₹2 लाख
(2) ₹1 लाख
(3) ₹1.25 लाख
(4) ₹1.5 लाख
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) ₹1.25 लाख
Q.57 उपर्युक्त पाई चार्ट विभिन्न समूहों में छात्रों की संख्या को दर्शाता है। छात्रों की कुल संख्या 1200 है और लड़कियों तथा लड़कों का अनुपात 2:1 है। यदि 30% लड़कियाँ D में हैं तो समूह D में लड़कों और लड़कियों का अनुपात है:
[The above pie-chart shows the number of students in different groups. The total number of students is 1200 and the ratio of girls to boys is 2:1. If 30% of girls are in D, then the ratio of boys to girls in group D is:]
(1) 4:3
(2) 1:2
(3) 2:1
(4) 3:4
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) 4:3
Q.58 ऊपर दिया गया ग्राफ़ कंपनियों A, B, C और D के आयात और निर्यात मूल्यों को करोड़ों में दर्शाता है। कंपनी A और C के कुल निर्यात का, कंपनी A और C के कुल आयात से क्या अनुपात है?
[The above graph represents the import and export values in crores of companies A, B, C and D. What is the ratio of exports of A and C together to the imports of A and C together?]
(1) 12:17
(2) 7:5
(3) 5:7
(4) 17:12
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) 17:12
Q.59 जब मैग्नीशियम रिबन को हवा में जलाया जाता है, तो निर्मित राख का रंग होता है:
[When a magnesium ribbon is burnt in air, the color of ash that is formed is:]
(1) गुलाबी
(2) काला
(3) पीला
(4) सफेद
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) सफेद
Q.60 राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड किसके नाम है?
[Who holds the record for the longest tenure as Chief Minister of Rajasthan?]
(1) वसुंधरा राजे
(2) भैरों सिंह शेखावत
(3) मोहन लाल सुखाड़िया
(4) अशोक गहलोत
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) मोहन लाल सुखाड़िया
Q.61 राजस्थान में कई प्रकार की ‘लहरिया’ लोकप्रिय हैं। जब पट्टियाँ एक-दूसरे को क्रॉस करती हैं तो उस डिज़ाइन पैटर्न को क्या कहा जाता है?
[Many types of Lahariyas are popular in Rajasthan. What is the design pattern called when strips criss-cross each other?]
(1) समुद्र लहरिया
(2) राजशाही लहरिया
(3) सरल लहरिया
(4) मोधारा लहरिया
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) मोधारा लहरिया
Q.62 निम्नलिखित में से कौन-सा कारक राजस्थान में कम बाल लिंग अनुपात के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं है?
[Which of the following factor is not directly responsible for low child sex ratio in Rajasthan?]
(a) बाल विवाह के कारण मातृ मृत्यु
(b) पितृसत्तात्मक समाज
(c) प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण के संपर्क में आना
(d) दहेज प्रणाली
(1) (a), (b), (c) और (d)
(2) केवल (a)
(3) केवल (a) और (d)
(4) केवल (b) और (c)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) केवल (a)
Q.63 राजस्थान का कौन-सा जिला हाल ही में महत्वपूर्ण लिथियम भंडार की खोज के लिए चर्चा में था ?
[Which district in Rajasthan was recently in the news for the discovery of significant lithium reserves?]
(1) बीकानेर
(2) नागौर
(3) बाड़मेर
(4) जोधपुर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) बाड़मेर
Q.64 निम्नलिखित में से कौन-सा आर.ए.जे.एस.आई.सी.ओ. (राजस्थान लघु उद्योग निगम) के प्राथमिक कार्य का सबसे अच्छा वर्णन करता है ?
[Which of the following best describes the primary function of RAJSICO (Rajasthan Small Industries Corporation)?]
(1) वित्तीय प्रोत्साहनों के माध्यम से निर्यात उन्मुख औद्योगिक इकाइयों को बढ़ावा देना।
(2) राज्य के भीतर लघु उद्योगों का विनियमन और उन्हें लाइसेंस प्रदान करना।
(3) औद्योगिक क्षेत्रों और विकास केंद्रों जैसे लघु-स्तरीय औद्योगिक बुनियादी ढाँचे का विकास करना।
(4) लघु उद्योगों और कारीगरों को विपणन सहायता प्रदान करना और कच्चे माल की आपूर्ति में सुविधा प्रदान करना।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) लघु उद्योगों और कारीगरों को विपणन सहायता प्रदान करना और कच्चे माल की आपूर्ति में सुविधा प्रदान करना।
Q.65 जब सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट को एसीटिक अम्ल में मिलाया जाता है तो एक गैस निर्मुक्त होती है। निम्नलिखित में से कौन से कथन गैस के निर्मुक्त होने के बारे में सही हैं ?
[When Sodium hydrogen carbonate is added to acetic acid, a gas evolves. Which of the following statements are true about the gas evolved?]
(a) यह चूने के पानी को दूधिया कर देता है।
(b) यह जलती हुई फाँस को बुझा देता है।
(c) यह सोडियम हाइड्रॉक्साइड के विलयन में घुल जाता है।
(d) इसमें तीखी गंध होती है।
(1) केवल (a) और (d)
(2) केवल (a) और (b)
(3) केवल (a), (b) और (c)
(4) केवल (b), (c) और (d)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) केवल (a) और (b)
Q.66 कौन-सी विशेषता भारत में संविधान की सर्वोच्चता सुनिश्चित करती है ?
[Which feature ensures supremacy of the Constitution in India?]
(1) द्विसदनीयता
(2) न्यायिक समीक्षा
(3) संसदीय संप्रभुता
(4) संघवाद
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) न्यायिक समीक्षा
Q.67 एक उत्तल लेंस अपने से 50 cm की दूरी पर रखी एक सुई का वास्तविक और उल्टा प्रतिबिंब बनाता है। यदि प्रतिबिंब का आकार वस्तु के आकार के बराबर हो, तो सुई को उत्तल लेंस के सामने कहाँ रखा गया है ?
[A convex lens forms a real and inverted image of a needle at a distance of 50 cm from it. Where is the needle placed in front of the convex lens if the image is equal to the size of the object?]
(1) 50 cm
(2) 25 cm
(3) 60 cm
(4) 40 cm
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) 50 cm
Q.68 सूची-I (प्रसिद्ध व्यक्तित्व) का सूची-II (उपलब्धि/भूमिका) के साथ मिलान कीजिए :
[Match List-I (Famous Personality) with List-II (Achievement/Role):]
| सूची-I (प्रसिद्ध व्यक्तित्व) | सूची-II (उपलब्धि/भूमिका) |
|---|---|
| (a) सुंदर पिचाई | (i) माइक्रोसॉफ्ट के CEO |
| (b) सत्य नडेला | (ii) गूगल के CEO |
| (c) बी.आर. गवई | (iii) भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश |
| (d) संजीव खन्ना | (iv) भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश |
(1) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)
(2) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(3) (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iii), (d)-(iv)
(4) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(iii)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iii), (d)-(iv)
Q.69 कौन-सी परियोजना ‘सन सिटी’ जोधपुर को पीने का पानी प्रदान करती है ?
[Which project provides drinking water to the ‘Sun City’ Jodhpur?]
(1) जाखम परियोजना
(2) बिसलपुर परियोजना
(3) जवाई बाँध परियोजना
(4) राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) बिसलपुर परियोजना
Q.70 राजस्थान में ‘डेयरी क्षेत्र’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
[Consider the following statements regarding the ‘Dairy Sector’ in Rajasthan:]
(a) कुल दूध उत्पादन में राजस्थान का भारत में दूसरा स्थान है।
(b) ‘मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना’ के तहत दूध उत्पादकों को ₹5 प्रति लीटर की सब्सिडी प्रदान की जाती है।
(c) राजस्थान सहकारी डेयरी फेडरेशन (आर.सी.डी.एफ.) की स्थापना वर्ष 1977 में की गई थी।
(d) ‘सरस अमृतम’ दूध की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया गया एक अभियान है।
(1) (a), (b), (c) और (d)
(2) केवल (a), (c) और (d)
(3) केवल (b), (c) और (d)
(4) केवल (a) और (b)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) (a), (b), (c) और (d)
Q.71 8 और 98 के बीच का माध्यानुपाती है :
[The mean proportional between 8 and 98 is:]
(1) 45
(2) 42
(3) 26
(4) 28
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) 28
Q.72 भारतीय दंड संहिता (आई.पी.सी.) 1860 को किस कानून ने प्रतिस्थापित किया और 1 जुलाई 2024 को पूर्ण रूप से प्रभावी हुआ?
[Which legislation replaced the Indian Penal Code (IPC) 1860 and came into full effect on 1st July 2024?]
(1) डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम
(2) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बी.एन.एस.एस.)
(3) भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.)
(4) भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बी.एस.ए.)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.)
Q.73 बहादुरी, बलिदान और शहादत के लिए पूजित एक लोक देवता जो हाथ में भाला लिए हुए एक घुड़सवार के लोकप्रिय प्रतीक चिन्ह के तौर पर जाना जाता है, उसकी पहचान कीजिए।
[A folk deity worshipped for bravery, sacrifice and martyrdom is known for a popular insignia of a horseman with a spear in his hand. Identify the deity:]
(1) तेजाजी
(2) पाबूजी
(3) मलिनाथजी
(4) रामदेवजी
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) पाबूजी
Q.74 भारत की ‘हरित क्रांति’ में उनकी भूमिका के लिए 2024 में मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से किसे सम्मानित किया गया?
[Who was awarded the ‘Bharat Ratna’ posthumously in 2024 for his role in the ‘Green Revolution’ of India?]
(1) पी.वी. नरसिम्हा राव
(2) कर्पूरी ठाकुर
(3) एम.एस. स्वामीनाथन
(4) चौधरी चरण सिंह
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) एम.एस. स्वामीनाथन
Q.75 निम्नलिखित में से राजस्थान के महावीर चक्र विजेताओं की पहचान कीजिए:
[Identify from the following the Mahavir Chakra winners of Rajasthan:]
(a) सूबेदार चूनाराम फगेरिया
(b) ब्रिगेडियर रघुवीर सिंह राजावत
(c) शहीद सैनिक ढोंकल सिंह
(d) शहीद मेजर शैतान सिंह
(1) केवल (a), (b) और (c)
(2) केवल (c) और (a)
(3) केवल (a) और (b)
(4) केवल (b), (c) और (d)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) केवल (a), (b) और (c)
Q.76 उस नृत्य रूप की पहचान कीजिए जिसमें नकाबपोश महिलाएँ काँच या तलवार के किनारे पर झूमते हुए अपने सिर पर पीतल के बर्तनों को संतुलित करती हैं।
[Identify the dance form in which veiled women balance brass pots on their heads while swaying on top of a glass or edge of a sword:]
(1) तेरह ताली
(2) कालबेलिया
(3) भवई
(4) घूमर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) भवई
Q.77 निम्नलिखित में से कौन सी एक धातु है?
[Which of the following is a metal?]
(1) लेड
(2) सल्फर
(3) आयोडीन
(4) ब्रोमीन
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) लेड
Q.78 निम्नलिखित को प्रशासनिक पदानुक्रम के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिए:
[Arrange the following in increasing order of administrative hierarchy:]
(a) तहसील
(b) उप-मंडल
(c) जिला
(d) प्रभाग
(1) (b), (a), (c), (d)
(2) (a), (b), (c), (d)
(3) (a), (b), (d), (c)
(4) (b), (a), (d), (c)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) (a), (b), (c), (d)
Q.79 लोहे के औजार मिलने वाली इन जगहों में से कौन-सी जगह भारत में लौह युग की शुरुआत की तारीख तय करने के लिए ज़रूरी मानी जाती है?
[Which of the following sites, yielding iron tools, is considered significant to fix the date for the advent of Iron Age in India?]
(1) सोनारी (झुंझुनू)
(2) जोधपुर (जयपुर)
(3) रायरह (टोंक)
(4) नोह (भरतपुर)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) सोनारी (झुंझुनू)
Q.80 मौलिक कर्तव्यों को किस संशोधन द्वारा जोड़ा गया था?
[Fundamental Duties were added by which amendment?]
(1) 86वाँ
(2) 24वाँ
(3) 42वाँ
(4) 44वाँ
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) 42वाँ
Q.81 पुष्पी पादपों में दिखाई देने वाली प्रजनन अवस्थाओं का सही क्रम है:
[The correct sequence of reproductive stages seen in flowering plants is:]
(a) नवोद्भिद्
(b) युग्मक
(c) युग्मनज
(d) भ्रूण
(1) (c), (b), (d), (a)
(2) (a), (b), (c), (d)
(3) (b), (c), (d), (a)
(4) (b), (a), (d), (c)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) (b), (c), (d), (a)
Q.82 जब प्रकाश किरण एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाती है, तो निम्नलिखित में से कौन सा गुण अपरिवर्तित रहता है?
[When a light ray travels from one medium to another medium, which of the following property remains unchanged?]
(1) आयाम
(2) आवृत्ति
(3) तरंगदैर्घ्य
(4) वेग
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) आवृत्ति
Q.83 एक वृत्त की त्रिज्या क्या है जिसका क्षेत्रफल दो वृत्तों के क्षेत्रफल के योग के बराबर है जिनकी त्रिज्याएँ 20 cm और 21 cm हैं?
[What is the radius of a circle whose area is equal to the sum of the areas of two circles whose radii are 20 cm and 21 cm?]
(1) 20.5 cm
(2) 41 cm
(3) 32 cm
(4) 29 cm
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) 29 cm
Q.84 ऋग्वेद में उल्लिखित प्राचीन क्षेत्रों के नामों में से, राजस्थान का निम्नलिखित में से कौन-सा भाग “माल” से जुड़ा हुआ है?
[Among the names of ancient territories mentioned in the Rigveda, which of the following parts of Rajasthan is associated with “Maru”?]
(1) जोधपुर
(2) जयपुर
(3) अलवर
(4) बीकानेर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) जोधपुर
Q.85 निम्नलिखित में से कौन-सा भारत को ‘धर्मनिरपेक्ष राज्य’ के रूप में वर्णित करता है?
[Which of the following describes India as a ‘Secular State’?]
(1) प्रस्तावना
(2) मौलिक अधिकार
(3) नौवीं अनुसूची
(4) नीति-निर्देशक सिद्धांत
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) प्रस्तावना
Q.86 राजस्थानी चित्रकला की किस शैली के कलाकारों ने ऐसे पाठ-चित्रण और लघुचित्रों का सृजन किया है, जो दुनिया भर के संग्रहालयों में प्रदर्शन के योग्य हैं?
[The artists of which school of Rajasthani painting have produced text illustrations and miniatures worthy of exhibition in the museums world over?]
(1) बूंदी चित्रकला शैली
(2) अजमेर चित्रकला शैली
(3) कोटा चित्रकला शैली
(4) झालावाड़ चित्रकला शैली
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) बूंदी चित्रकला शैली
Q.87 राजस्थान का राज्य मानवाधिकार आयोग (एस.एच.आर.सी.) किस वर्ष कार्यशील हुआ?
[The State Human Rights Commission (SHRC) of Rajasthan became functional in which year?]
(1) 2005
(2) 1993
(3) 1998
(4) 2000
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) 2000
Q.88 निम्नलिखित में से मेवाड़ प्रजा मंडल के संस्थापक की पहचान कीजिए।
[Identify the founder of Mewar Praja Mandal from the following:]
(1) कृष्ण दत्त
(2) माधरम वैद्य
(3) माणिक्यालाल वर्मा
(4) कर्पूरचंद पटनी
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) माधरम वैद्य
Q.89 राजस्थान भूमि राजस्व (संशोधन और वैधीकरण) अधिनियम, 2025, मुख्य रूप से किस संस्थान की शक्तियों का विस्तार करने के लिए अधिनियमित किया गया था?
[The Rajasthan Land Revenue (Amendment and Validation) Act, 2025, was enacted primarily to expand the powers of which institution?]
(1) निवेश संवर्धन ब्यूरो
(2) आर.एफ.सी. (राजस्थान वित्त निगम)
(3) आर.आई.आई.सी.ओ. (राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास और निवेश निगम)
(4) आर.ए.जे.एस.आई.सी.ओ. (राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) आर.आई.आई.सी.ओ. (राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास और निवेश निगम)
Q.90 निम्नलिखित में से कौन सा अजैव-अपघटनीय अपशिष्ट है?
[Which of the following is a non-biodegradable waste?]
(1) प्लास्टिक
(2) कागज
(3) खाद्य अपशिष्ट
(4) पत्तियाँ
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) प्लास्टिक
Q.91 सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए:
[Match List-I with List-II:]
| सूची-I (शासक) | सूची-II (राजवंश) |
|---|---|
| (a) महाराणा प्रताप | (i) शाकंबरी का चौहान राजवंश |
| (b) पृथ्वीराज तृतीय | (ii) कच्छवा राजवंश |
| (c) मिर्जा राजा जय सिंह | (iii) भरतपुर का जाट शाही राजवंश |
| (d) महाराजा सूरजमल | (iv) गुहिल राजवंश |
(1) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(i)
(2) (a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(i), (d)-(iv)
(3) (a)-(iv), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iii)
(4) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) (a)-(iv), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iii)
Q.92 जिप्सम और प्लास्टर ऑफ पेरिस में पानी के अणुओं का अंतर है:
[The difference of molecules of water in Gypsum and Plaster of Paris is:]
(1) 2
(2) 5/2
(3) 3/2
(4) 1/2
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) 3/2
Q.93 ऋषि अपने कार्यालय तक पहुँचने के लिए प्रतिदिन 80 km की यात्रा करता है। एक दिन उसे कार्यालय जाने के सामान्य समय से 1 घंटे की देरी हुई, इसलिए उसने अपनी गति 4 km/h बढ़ा दी और इस तरह वह सामान्य समय पर कार्यालय पहुँचा। एक सामान्य दिन (km/h में) ऋषि की गति क्या होती है?
[Rishi travels 80 km daily to reach his office. One day he was late by 1 hour than the normal time to leave for the office, so he increased his speed by 4 km/h and thus he reached office at the normal time. What is the speed of Rishi on a normal day (in km/h)?]
(1) 20
(2) 16
(3) 17
(4) 18
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) 16
Q.94 निम्नलिखित में से किस जनगणना वर्ष में राजस्थान ने सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व दर्ज किया?
[In which of the following census years did Rajasthan record the highest population density?]
(1) 2001 में
(2) 1991 में
(3) 1981 में
(4) 2011 में
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) 2011 में
Q.95 सीपीयू (CPU) के घटक होते हैं:
[The components of a CPU are:]
(1) लॉजिक यूनिट, कीबोर्ड, पेन ड्राइव
(2) लॉजिक यूनिट, कंट्रोल यूनिट, रजिस्टर
(3) लॉजिक यूनिट, कंट्रोल यूनिट, रजिस्टर, मेमोरी
(4) लॉजिक यूनिट, फ्लॉपी डिस्क, रजिस्टर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) लॉजिक यूनिट, कंट्रोल यूनिट, रजिस्टर
Q.96 8 वस्तुएँ बेचने से एक विक्रेता को 1 वस्तु का विक्रय मूल्य लाभ के रूप में प्राप्त होता है। उसके लाभ प्रतिशत की गणना करें।
[By selling 8 items, a seller gains the selling price of 1 item. Calculate his gain percent.]
(1) 14.28%
(2) 14.5%
(3) 13.33%
(4) 13.2%
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) 14.28%
Q.97 राजस्थान में ग्रामीण क्षेत्रों में 100 दिनों का गारंटीकृत वेतन-रोज़गार उपलब्ध कराने के लिए मुख्य रूप से कौन-सी योजना उत्तरदायी है?
[Which scheme in Rajasthan is primarily responsible for providing 100 days of guaranteed wage employment in rural areas?]
(1) मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन
(2) इंदिरा गांधी ग्रामीण रोजगार
(3) संसद आदर्श ग्राम योजना
(4) मनरेगा (MGNREGA)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) मनरेगा (MGNREGA)
Q.98 1857 की क्रांति से संबंधित निम्नलिखित घटनाक्रमों को कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित कीजिए:
[Arrange the following developments related to the Revolution of 1857 in a chronological order:]
(a) कोटा के सैनिकों ने क्रांति की शुरुआत की।
(b) सैनिकों ने नीमच में विद्रोह कर दिया।
(c) क्रांति नसीराबाद में शुरू हुई।
(d) एरिनपुरा ने विद्रोह कर दिया।
(1) (c), (b), (d), (a)
(2) (a), (b), (c), (d)
(3) (d), (c), (b), (a)
(4) (b), (a), (d), (c)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) (c), (b), (d), (a)
Q.99 पाचन के बाद प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और वसा क्रमशः परिवर्तित हो जाते हैं:
[After digestion, proteins, carbohydrates and fats are respectively converted into:]
(1) ग्लूकोज, ग्लिसरॉल और वसीय अम्ल में
(2) ग्लूकोज, वसीय अम्ल और ग्लिसरॉल में
(3) ग्लिसरॉल, ग्लूकोज और वसीय अम्ल में
(4) एमिनो अम्ल, ग्लूकोज, वसीय अम्ल और ग्लिसरॉल में
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) एमिनो अम्ल, ग्लूकोज, वसीय अम्ल और ग्लिसरॉल में
Q.100 निम्नलिखित में से राजस्थान का कौन-सा स्थान कर्क रेखा के सबसे करीब है?
[Which of the following places of Rajasthan is closest to the Tropic of Cancer?]
(1) सिरोही
(2) भीलवाड़ा
(3) चित्तौड़गढ़
(4) प्रतापगढ़
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) प्रतापगढ़
The complete solved paper, memory-based questions, and expert solutions will be added here after the exam is over and candidates share the paper details from examination centres.
The Rajasthan Vanpal Answer Key 2026 will help candidates compare answers and estimate their expected marks before the official result declaration.
Table of Contents
Rajasthan Vanpal Answer Key 2026 Overview
| Rajasthan Vanpal Answer Key | Details |
|---|---|
| Exam Name | Rajasthan Vanpal Exam 2026 |
| Conducting Authority | Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) |
| Post Name | Vanpal |
| Exam Date | 28 June 2026 |
| Category | Answer Key |
| Expected Answer Key Release Date | July 2026 |
| Answer Key Mode | Online PDF |
| Official Website | https://rssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Vanpal Question Paper 2026
The Vanpal examination covered questions from Rajasthan General Knowledge, History, Geography, Current Affairs, General Science, Environment, Forestry, Wildlife Conservation, and related subjects. According to candidates, the paper was moderate and a few questions were based on previous exam trends.
The complete paper review along with memory-based questions and unofficial solutions will be updated soon. Candidates can also use the Rajasthan Vanpal Answer Key 2026 PDF Download to analyse question difficulty and expected score.
Rajasthan Vanpal Primary Answer Key 2026 Release Date
Rajasthan Staff Selection Board is likely to release the Rajasthan Vanpal Official Answer Key 2026 in July 2026. The board will first publish the provisional answer key and later release the final answer key after reviewing objections submitted by candidates.
The Rajasthan Vanpal Answer Key 2026 PDF Download link will be activated after the official release on the answer key portal.
How to Download Rajasthan Vanpal Answer Key 2026 PDF
Candidates can follow these simple instructions to download the Rajasthan Vanpal Answer Key PDF:
- Visit the official RSSB website: rssb.rajasthan.gov.in
- Open the Answer Key section available on the homepage.
- Click on the Vanpal Answer Key 2026 link.
- The answer key PDF will appear on the screen.
- Download and save the PDF for future reference.
Rajasthan Vanpal Answer Key 2026 PDF Direct Link
Candidates can access the Rajasthan Vanpal Answer Key 2026 PDF through the official answer key portal after release. The direct download link for Vanpal solved paper PDF and official answer key will be activated below.
Direct Link: https://rssb.rajasthan.gov.in/answerkeys
Rajasthan Vanpal Final Answer Key 2026
Rajasthan Staff Selection Board will publish the Rajasthan Vanpal Final Answer Key 2026 after checking all objections received from candidates. If any modifications are made in the provisional answer key, the updated answers will be included in the final PDF. Candidates can use the final answer key to estimate their final marks.
The Rajasthan Vanpal Answer Key 2026 will be important for calculating expected scores and preparing the final merit list for Vanpal recruitment.
The Rajasthan Vanpal Answer Key 2026 will be used for calculating final scores and preparing the Vanpal result.